फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीबीएसई 10वीं में रिद्धि ने 98.6% और सिद्धि ने 96.5% अंक किए हासिल

विज्ञापन
फोटो नंबर-27सीबीएसइ कक्षा दसवीं परीक्षा परिणाम में सफलता प्राप्त करने वाली बहनें रिद्धि और
विज्ञापन
नारनौल। शहर के नई मंडी निवासी गर्ग परिवार के लिए यह गर्व और खुशी का क्षण है जहां दो बहनों रिद्धि गर्ग और सिद्धि गर्ग ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

शिप्रा और पवन गर्ग की बेटी रिद्धि गर्ग ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। वहीं उनकी बहन सिद्धि गर्ग ने 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है। दोनों बहनों की इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
दादा बद्री प्रसाद गर्ग ने बताया कि दोनों पोतियों ने यह साबित कर दिया है कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उनकी सफलता पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

परिजनों और शुभचिंतकों ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि रिद्धि और सिद्धि जैसी प्रतिभाशाली बेटियां समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें