फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छापेमारी में अवैध सरसों भंडारण पर वसूला लाखों का जुर्माना

विज्ञापन
फोटो संख्या:63- गांव सिहोर के एक गोदाम में निरीक्षण के दौरान सरसों के स्टॉक की जांच करते टीम के
विज्ञापन
कनीना। मार्केटिंग बोर्ड मुख्यालय पंचकूला से गठित एजीएम टीम, डीएमओ महेंद्रगढ़ और मार्केट कमेटी कनीना की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के गांव सीहोर, छिथरौली और बाघोत में छापेमारी कर अवैध ट्रेडिंग के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने अवैध सरसों स्टॉक पर लाखों का जुर्माना 17845 रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

अधिकारियों ने औचक निरीक्षण के दौरान विभिन्न गोदामों में रखे गए सरसों के स्टॉक की जांच की। जांच में कुल 1441 क्विंटल सरसों पाया गया जिस पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मार्केट कमेटी ने 86218 रुपये मार्केट फीस और 17845 रुपये जुर्माना वसूला।
डीएमओ महेंद्रगढ़ जगजीत कादयान ने बताया कि अवैध व्यापार और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बाजार व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना और किसानों के हितों की रक्षा करना विभाग की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

इस कार्रवाई में डीएमओ जगजीत कादयान, मार्केट कमेटी कनीना के सचिव अजीत सिंह, कुलदीप सिंह, मंडी सुपरवाइजर सुरेश, ऑक्शन रिकॉर्डर सहित बोर्ड मुख्यालय की टीम के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें