फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में 10 हजार घरों के बाहर लगे आरएफआईडी सिस्टम, 32 हजार लक्ष्य

विज्ञापन
फोटो नंबर-05शहर में एक मकान के बाहर लगाई गई आरएफआईडी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
नारनौल। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए नगर परिषद ने आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) सिस्टम लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत घरों के बाहर आरएफआईडी टैग लगाए जा रहे हैं जिससे कूड़ा उठान की पूरी प्रक्रिया डिजिटल रूप से दर्ज हो सकेगी।
विज्ञापन




गत माह से नई कंपनी ने कूड़ा उठान का कार्य शुरू किया था और अब भुगतान भी ऑनलाइन प्रणाली के आधार पर किया जाएगा। शहर के लगभग 32 हजार मकानों पर आरएफआईडी टैग लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक करीब 10 हजार घरों पर यह कार्य पूरा किया जा चुका है जबकि यह कार्य 45 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस नई व्यवस्था के तहत कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी प्रत्येक घर के बाहर लगे आरएफआईडी टैग को हैंडहेल्ड रीडर से स्कैन करेंगे। जैसे ही टैग स्कैन होगा, संबंधित घर से कूड़ा उठाने की जानकारी तुरंत नगर परिषद के कंट्रोल रूम में दर्ज हो जाएगी। इससे यह स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा कि किस घर से कूड़ा उठाया गया और कहां लापरवाही हुई।
विज्ञापन




आरएफआईडी सिस्टम के माध्यम से हर घर को एक यूनिक डिजिटल पहचान दी जा रही है, जिससे रियल-टाइम ट्रैकिंग संभव होगी। इससे न केवल कर्मचारियों के कार्य पर निगरानी रखी जा सकेगी, बल्कि उनकी कार्यप्रणाली की रिपोर्ट भी तैयार होगी।

नगर परिषद का मानना है कि इस तकनीक के लागू होने से कूड़ा उठान में पारदर्शिता बढ़ेगी और 100 प्रतिशत घरों से नियमित कलेक्शन सुनिश्चित किया जा सकेगा। साथ ही एकत्रित डेटा के आधार पर रूट और समय में भी सुधार किया जाएगा, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था और बेहतर हो सकेगी।



वर्जन:

आरएफआईडी से कूड़ा उठान के कार्य में पारदर्शिता आएगी। कूड़ा उठान को लेकर आमजन की शिकायतों की जांच भी तुंरत हो जाएगी। शहर में 32 हजार घरों के बाहर आरएफआईडी लगाने का कार्य शुरू हो चुका और अब तक 10 हजार लग चुकी है। कार्य जैसे ही पूरा होगा पूरा सिस्टम आनलाइन हो जाएगा।-सत्येंद्र सिंह, सफाई निरीक्षक नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें