फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रेजांगला खेल मैदान का 26 जुलाई को होगा लोकार्पण

विज्ञापन
फोटो संख्या:59- यादव धर्मशाला  में बैठक करते भूतपूर्व सैनिक विकास संघ के पदा​धिकारी--स्रोत- संस
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। यादव सभा सभागार में भूतपूर्व सैनिक विकास संघ महेंद्रगढ़ की मासिक बैठक सूबेदार रामस्वरूप यादव की अध्यक्षता में हुई। उपाध्यक्ष कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया कि सिंघानिया विश्वविद्यालय पचेरी राजस्थान 26 जुलाई को कारगिल दिवस समारोह आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन

इसमें नवनिर्मित रेजांगला खेल मैदान का लोकार्पण होगा जो वीर सैनिकों की स्मृति को समर्पित है। कारगिल युद्ध व 1962 के सैनिकों एवं शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। संघ को समारोह में आमंत्रित किया गया है जिसके लिए सिंघानिया विश्वविद्यालय की बस सुबह 9 बजे यादव धर्मशाला से चलेगी।
बुधवार को कर्मवीर यादव नए सदस्य बने जिसका सूबेदार रामस्वरूप यादव ने आभार व्यक्त किया। भूतपूर्व सैनिक विकास संघ की मासिक बैठक में पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं का भी समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें