फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: संवाद कर संगठन की स्थिति की समीक्षा

Fri, 27 Jun 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 30पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कांग्रेस जिला प्रभारी व श्रीगंगानगर सांसद कुलदीप इंदौरा का
विज्ञापन
नारनौल। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत महेंद्रगढ़ जिले में बैठक का आयोजन नारनौल स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता एआईसीसी द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी व श्रीगंगानगर (राजस्थान) से सांसद कुलदीप इंदौरा ने की। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों से संवाद कर संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा की और जिला अध्यक्ष पद के लिए प्राप्त आवेदनों पर चर्चा की। इंदौरा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी युवाओं, महिलाओं और जमीनी कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में भागीदारी देने के उद्देश्य से इस अभियान को निर्णायक रूप में ले रही है।
विज्ञापन

बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय शर्मा, एडवोकेट प्रदीप यादव, सुरेन्द्र नंबरदार, सतबीर झूकिया, सरजीत नंबरदार सहित अनेक समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें