नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ के 31 नशा मुक्त गांवों के सरपंचों को जिला पुलिस की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके साथ डीएसपी हरदीप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने खातीवास, माजरा कलां, सिसोठ, गोमला, मुंडायन, तलवाना, आकोली, आंतरी, कांवी, कोटिया, पायगा, डुलाना, कोजिंदा, सुरहेती पिलानिया, बासडी, नंगला, नीरपुर राजपूत, राजपुरा, सागरपुर, टहला, हाजीपुर, जादूपुर, बिगोपुर, सरेली, धोलेड़ा, अटाली के सरपंचों और चार वार्डों के पार्षदों को पुलिस विभाग की तरफ से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।