फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वीडियो काल पर अश्लील हरकत कर सेवानिवृत्त फौजी से ठगे 252500 रुपये

Fri, 08 Mar 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अनजान वीडियो काल लोगों के गले की फांस बन रहे हैं। जैसे ही काल रिसीव की जाती है तो दूसरी तरफ से अश्लील हरकत की जाती है। गडानिया गांव के एक सेवानिवृत फौजी के साथ ऐसा ही मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में सेवानिवृत फौजी ने बताया कि उसके पास 29 फरवरी को एक वीडियो काल आई, जैसे ही काल काे रिसीव किया तो दूसरी तरफ से नग्न अवस्था में एक युवती थी, जो अभद्र व्यवहार व हरकत करने लग गई। जिसके कुछ समय बाद उसने फोन काट दिए। इसके कुछ समय बाद जब उसने अपना फोन देखा तो उक्त काल करने वाला नंबर भी काल हिस्ट्री से दिखाई देना बंद हो गया था। 1 मार्च को करीब एक बजे एक वीडियो काल आई, जिसकी डीपी पर पुलिस अधिकारी की वर्दी में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा था। जिसने कहा कि वह क्राइम ब्रांच दिल्ली से इंस्पेक्टर बोल रहा है। उसने कहा कि आपने लड़की से आपत्तिजनक बात की है तथा आपकी व लड़की की नग्न अवस्था में वीडियो बनी है, जिसको वायरल कर देंगे।
उक्त व्यक्ति ने एक नंबर दिया और कहा कि इस नंबर पर बात करे। जब उसने उक्त नंबर पर फोन किया तो वह धमकी देने लगा। इसके साथ उन्होंने कहा कि वह वीडियो वायरल नहीं करेगा, लेकिन इसके बदले में रुपये देने होंगे। वीडियो वायरल व बदनामी के डर से उसने नांगल सिरोही के बैंक में 252500 रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद भी उसे आरोपी काल करके डरा रहे हैं। जिसके बाद अब उसने पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें