फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रिटायर्ड कर्मचारी 11 को देंगे धरना

Sun, 02 Mar 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 09बैठक में भाग लेते रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्य। स्रोत-संगठन
विज्ञापन
नारनौल। रोहतक के कर्मचारी भवन में रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के राज्य प्रधान मास्टर वजीर सिंह ने की। बैठक का संचालन रतन जिंदल महासचिव रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने किया।
विज्ञापन

बैठक के बाद धर्मपाल शर्मा राज्य प्रेस सचिव ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में 11 मार्च को उपायुक्त कार्यालय कुरुक्षेत्र के सामने एक दिन का धरना दिया जाएगा। बैठक में सभी जिलों के प्रधान सचिव ने भाग लिया। सभी जिलों के प्रधान/सचिव ने अपने अपने जिले की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा ने अपना मांग पत्र सभी विधायकों को सौंपा है। सर्वकर्मचारी संघ के साथ मिलकर के 15 व 16 फरवरी को कुरुक्षेत्र में पड़ाव में बढ़-चढ़कर भाग लिया है। सारे जिलों में सदस्यता अभियान चलाया गया। उनकी सदस्यता अब तक 3250 हो गई है। राज्य प्रधान वजीर सिंह ने कहा कि सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

सरकार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ से बातचीत करके सभी मांगों पर विचार करना चाहिए। बैठक में बलवान सिंह नांदल, रतन कुमार जिंदल, मनोहर लाल जाखड़, ओमप्रकाश सैनी, यूएम खान, गुलाब सिंह, रामेश्वर दयाल, बलराज, जयप्रकाश शास्त्री व घनश्याम शर्मा सहित सभी जिलों के प्रधान व सचिव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें