महेंद्रगढ़। गांव सिसोठ स्थित माता भूरा भवानी मंदिर में नवरात्र को लेकर मंदिर कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता मंदिर कमेटी के प्रधान संदीप यादव ने की जबकि संचालन सचिव मास्टर अनिल कुमार सिसोठिया ने किया।
पूर्व प्रधान एवं संरक्षक प्रेमचंद सिसोठिया व प्रेस सचिव मुकेश चौहान ने बताया बैठक का मुख्य उद्देश्य 22 सितंबर से शुरू होने वाले नवरात्र के लिए मंदिर में सजावट और लाइट एवं डेकोरेशन करने, 29 सितंबर को माता के जागरण, एक अक्तूबर को होने होने वाले मेले के दिन भंडारे और खेलकूद करवाने की रूपरेखा बनाई जाएगी।
महंत शक्ति नाथ महाराज ने बताया कि 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर गणेशजी महाराज का आगमन होगा। 6 सितंबर को गणेश विसर्जन होगा। इस दौरान मंदिर पूजा पाठ और आरती होगी। प्रधान संदीप यादव ने कहा कि 29 सितंबर को माता के जागरण और एक अक्तूबर को मेले व भंडारे की व्यवस्था के लिए जिम्मेदारियां निर्धारित की गई।
कलाकार बुलाने व सांस्कृतिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी सचिव मास्टर अनिल सिसोठिया, कोषाध्यक्ष परमजीत व शिवकुमार को दी गई। खेलों के लिए सूरत सिंह चेयरमैन, सरपंच वीरेंद्र कुमार, रणधीर सिंह, रामकिशन, रजनीश, नरोत्तम, सूबेसिंह, उप प्रधान विजय सिंह, उप प्रधान विक्रम सिंह को जिम्मेदारी दी गई। मेले में व्यवस्था एवं भंडारे सहयोग के लिए ललित, संदीप, जॉनी, राधे श्याम, विनोद, बजरंगी, दिनेश, रवि, संजय, अजय, विक्की, आजाद को जिम्मेदारी दी गई।