फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मजदूर न मिलने से किसान कर रहे बाजरे की कटाई

Mon, 25 Aug 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-52 कनीना में बाजरे की कटाई करते किसान---संवाद
विज्ञापन
कनीना। किसानों बाजरे की कटाई(लावणी) शुरू कर दी है। किसान सितंबर के पहले पखवाड़े में कटाई का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से कम मजदूर आने के कारण किसान स्वयं ही कटाई कर रहे हैं। वैसे भी मजदूर प्रतिदिन कम से कम 700 रुपये लेते हैं जिसके आधार पर लावणी करवाना बहुत कठिन है। किसान अजय सिंह, मनोज यादव, रवि प्रकाश भड़फ ने बताया कि किसानों का पूरा परिवार की लावणी कर रहा है।
विज्ञापन

विगत वर्ष मजदूरों से लावणी करवाई गई थी और छह हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से खर्चा आया था। इस बार सात हजार रुपये तक मजदूरी मांग रहे हैं। इस बार दूसरे प्रदेशों से आने वाले मजदूर अभी तक नहीं आए हैं। बाजरे की कटाई शुरू हो गई है और किसान स्वयं कटाई कर रहे हैं। बता दें कि इस बार मई के तीसरे सप्ताह में बिजाई शुरू हो गई थी जो अब लावणी आ गई है। मौसम बार-बार बदल रहा है। इसके चलते भी किसान चिंतित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें