फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में शोध पद्धति कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
फोटों संख्या:70 हकेंवि में शोधकार्यशाला का शुभारंभ करते हुए अति​थि। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग एवं मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय शोध पद्धति कार्यशाला में प्रो. नीलम सांगवान ने शोध के महत्त्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यशालाएं शोधार्थियों को अनुसंधान की सही दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 100 से अधिक शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रो. श्रीराम पांडेय ने साहित्य समीक्षा की भूमिका को स्पष्ट करते हुए अनुसंधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के व्यावहारिक उपयोग पर भी प्रकाश डाला। डॉ. रीमा गिल ने गुणात्मक शोध पद्धतियों की विस्तृत जानकारी उदाहरणों सहित प्रस्तुत की।
विज्ञापन

वहीं डॉ. रवि प्रताप पांडेय ने मात्रात्मक शोध एवं डाटा विश्लेषण की तकनीकों पर व्याख्यान दिया। कार्यशाला के प्रथम दिवस के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता करते हुए अपने प्रश्न प्रस्तुत किए।
विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार की प्रेरणा से आयोजित कार्यक्रम में प्रो. नीलम सांगवान, प्रो. पायल कंवर चंदेल, प्रो. राजीव कुमार सिंह, प्रो. रमेश कुमार, डॉ. मुकेश कुमार मिश्र व श्वेता सोहल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें