स्थानीय आईटीआई मैदान में 26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई। नगराधीश अजय चोपड़ा ने सोमवार को आईटीआई मैदान पहुंचकर सभी तैयारियों का जायजा लिया। नगराधीश ने बताया कि कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री बिक्रम सिंह यादव मुख्यातिथि के रूप झंडा फहरायेंगे। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के टीम प्रभारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी संतोष तंवर और अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।
पुलिस की दो टुकडियां करेंगी मार्च पास्ट
मार्च पास्ट में पुलिस की दो टुकडियां जिनका नेतृत्व एएसआई धर्मबीर और एएसआई उर्मिला करेंगी। होमगार्ड की अगुवानी टेकचंद यादव करेंगे। एनसीसी सीनियर और जूनियर की कमान योगेंद्र और निशा संभालेंगे। स्काउट सीनियर और जूनियर की अगुवानी सागर और यश निर्मल करेंगे। गाइड प्लाटून का नेतृत्व करेंगी संजू तथा अब और बुलबुल की कमान सुमित व तनू के हाथ में होगी।
छह स्कूलों की टीमें लेगी भाग
समारोह को यादगार बनाने के लिए इसमें छह स्कूलों की सांस्कृतिक टीमें भाग लेंगी। 15 स्कूलों के लगभग 1700 बच्चे पीटी व डंबल शो करेंगे। इस मौके पर विभिन्न विभागों की झांकियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा।
इस प्रकार होगा कार्यक्रम
जिलास्तरीय समारोह में मुख्यातिथि सहकारिता मंत्री बिक्रम सिंह यादव 9.58 बजे समारोह स्थल पर पहुंचेंगे।
10 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण होगा तथा राष्ट्रीय धुन बजेगी।
10.2 बजे मुख्यातिथि परेड निरीक्षण करेंगे।
10.15 बजे मुख्यातिथि का भाषण होगा।
10.30 बजे मार्च पास्ट होगा।
10.40 बजे सामूहिक पीटी प्रदर्शन,
11.00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम,
11.40 पर झांकियों का प्रदर्शन,
12.10 बजे पुरस्कार वितरण
12.31 बजे राष्ट्रीय गान के साथ समारोह का समापन होगा।
पुलिस प्रशासन हाई अर्लट
दिल्ली में चोरी दो गाडिय़ां जिन पर इंडियन आर्मी का स्टीकर लगा हुआ। जिस पर खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताते हुए इन चोरी हुई गाडिय़ों का प्रयोग गणतंत्र दिवस पर आतंकवादी प्रयोग कर सकते है। जिसके चलते पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन को हाई अलर्ट किया गया है। इसी के तहत पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी द्वारा गणतंत्र दिवस पर जिला महेंद्रगढ़ पुलिस प्रशासन को भी अलर्ट किया गया। गणतंत्र दिवस पर पूरे देश को हाई अलर्ट किया तथा इन गाडिय़ों की तलाश के लिए अलग से चेकिंग अभियान भी चलाया हुआ है। जिला पुलिस द्वारा जगह-जगह होटलों और ढाबों की गहनता से चेकिंग की जा रही है।
गणतंत्र पर विशेष सुरक्षा के इंतजाम
गणतंत्र दिवस के तहत क्षेत्र के सभी बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, सचिवालय व भीड़-भाड़ वाली जगह पर पुलिसकर्मी हथियारों से लेस किसी भी घटना से निपटने के लिए मोर्चे पर लगाए है। जोकि प्रत्येक आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखेंगे। वहीं संदेह पर लोगों के सामान की तलाशी भी ली जा रही है।
स्पेशल कमांडो फोर्स टीम बनाई
गणतंत्र दिवस पर किसी भी प्रकार आतंकवादी घटना होने पर उससे निपटने के लिए एक अलग से कमांडो फोर्स पास टीम भी बनाई गई है। जो अचानक हुए आतंकवादी हमले से निपटने के लिए हर समय तैयार रहेगी। इस टीम में एक एएसआई व 4 पुलिस के जवान बुलेट प्रूफ जाकेट और हथियारों से पूरी तरह लेस महाबीर चौक नारनौल पर तैनात रहेगी।
जिले में 22 जगह लगाए नाके
किसी प्रकार की अप्रिय घटना से निटपने के लिए पूरे जिला पुलिस द्वारा जिले में कुल 22 नाके भी लगाये गये है। इन नाकों पर भी हथियारों से लेस 5-5 पुलिस के जवान तैनात किये गये है। वहीं इन नाकों पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा आने-जाने वाले प्रत्येक वाहनों की तलाशी ली जाएगी।