फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 20 दिन से धंसी खोखली सड़क की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
फोटो नंबर-12मोहल्ला देवस्थान की धंसी सड़क को ठीक करने के कार्य में जुटा कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर के मोहल्ला देवस्थान में धंसी सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। करीब 20 दिन से सड़क धंसने के कारण अंदर से खोखली हो गई थी जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय लोगों में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

इस समस्या अमर उजाला ने 14 फरवरी को प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद रविवार से नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क की मरम्मत कर दी।
नगर परिषद की ओर से पहले उस हिस्से को तोड़ा जा रहा है जहां सड़क अंदर से खोखली हो चुकी है। इसके बाद नई सड़क का निर्माण किया जाएगा ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या न आए और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

इस बारे में नगर परिषद के एमई सोहन सिंह ने बताया कि सड़क की पूरी तरह जांच की जाएगी। जहां तक सड़क अंदर से कमजोर या खोखली पाई जाएगी, वहां तक नए सिरे से निर्माण कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें