फोटो नंबर-09नारनौल में गुरु पूर्णिमा पर गुरु देवदत्त शास्त्री का सम्मान करते भाजपा कार्यकर्त
नारनौल। भाजपा ने गुरु पूर्णिमा पर जिलेभर के धार्मिक गुरुओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के जिला संयोजक मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के पर्व पर संतों का सम्मान करने से पूर्व उनका आशीर्वाद लेने का कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले में किया।
जेपी सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत उन्होंने आज मां अन्नपूर्णा धाम नांगल सोडा, बाबा खाटू श्याम धाम जोरासी के महंत कमलकांत, गुरुद्वारा सिख सभा नारनौल जाकर ग्रंथि, विख्यात प्रसिद्ध शास्त्री वेदों के विद्वान 100 साल के गुरु देवदत्त शास्त्री के निवास पर जाकर उनका भी आशीर्वाद प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में पार्टी के सहसंयोजक मनीष संघी, मंडल महामंत्री नारनौल महेश सैनी, मंडल महामंत्री भूषण, विकास एडवोकेट, मंजू सोनी मंडल उपाध्यक्ष नारनौल आदि ने गुरुओं का सम्मान किया। संवाद