फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अतिरिक्त उपायुक्त ने समाधान के निर्देश दिए

Thu, 10 Jul 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में लोगों की समस्या सुनते अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार-
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती के मार्गदर्शन में वीरवार को महेंद्रगढ़ के लघु सचिवालय परिसर में अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए उनका समाधान सुनिश्चित किया जाता है।
वीरवार को आयोजित हुए समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, बिजली निगम, वृद्धावस्था पेंशन बनवाने, राजस्व विभाग से जुड़े इंतकाल व जमाबंदी, अतिक्रमण हटवाने, पंचायती विभाग आदि से संबंधित शिकायत लेकर नागरिक पहुंचे। अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार यादव, डीएसपी दिनेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी अलका आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें