फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान शिविरों से मिल रही राहत : उपायुक्त

Thu, 16 Oct 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में आमजन की समस्या सुनते उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार--- स - फोटो : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा सरकार की पहल समाधान शिविर जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। इस पहल से नागरिकों को समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर मिल रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को महेंद्रगढ़ लघु सचिवालय के कोर्ट रूम में समाधान शिविर में 49 लोगों की समस्याएं सुनीं गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ भी मौजूद रहीं। उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविरों में नागरिकों की ओर से परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों, राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
उन्होंने बताया कि इन सभी मुद्दों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से नागरिकों की विभिन्न प्रशासनिक और शासकीय विभागों से जुड़ी समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

इन शिविरों में लोगों को विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड, स्थानीय निकायों से नो-ड्यूज प्रमाण पत्र, नगरपालिका द्वारा नक्शा पास करवाने, बिजली, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य और आपराधिक शिकायतों जैसी सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी नागरिक को इन विषयों में किसी भी प्रकार की परेशानी है तो वह नि:संकोच समाधान शिविर में आकर अपनी शिकायत दर्ज कराए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार हमेशा नागरिकों की सहायता के लिए तत्पर हैं और जनहित में यह पहल निरंतर जारी रहेगी। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। शिकायत समाधान शिविरों में नागरिकों की भागीदारी सरकार और प्रशासन पर उनके भरोसे को दर्शाती है। समाधान शिविर में एसडीएम कनिका गोयल, तहसीलदार अजय कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नवदीप सिंह, नगर पालिका सचिव गौरव कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें