फोटो 2नारनौल बाइपास पर अवैध कॉलोनी पर चेतावनी बोर्ड लगाते जिला योजनाकार टीम।स्रोत डीटीपी
नारनौल। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) टीम ने नारनौल बाईपास रोड पर खालसा ढाबे के पास लगभग 2.5 एकड़ भूमि में विकसित की जा रही अवैध काॅलोनी पर चेतावनी बोर्ड लगाया है। जिला नगर योजनाकार मंदीप ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना अनुमति के न करें। उन्होंने कहा कि लाइसेंस अनुमति लेने बाद कृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करें। संवाद