फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उत्पात से मिलेगी राहत, कनीना में 400 बंदरों को पकड़ा जाएगा

Fri, 10 Oct 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- उप नागरिक  अस्पताल कनीना में घूमते बंदरों का झुंड--संवाद
विज्ञापन
कनीना। कनीना नगर में लगातार बढ़ते बंदरों के उत्पात से परेशान लोगों को अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका ने बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर शुक्रवार को जारी कर दिया है। लगभग 400 बंदरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

इस पर करीब 5 लाख रुपये खर्च होंगे। जरूरत पड़ने पर राशि को बढ़ाया भी जा सकता है। नगर के सभी वार्डों, बस स्टैंड, बाबा मोलड़नाथ मंदिर, रेलवे रोड, अटेली टी-पॉइंट, रेवाड़ी टी-पॉइंट, आंबेडकर चौक, उप नागरिक अस्पताल और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बंदरों का आतंक है।
झुंड में घूमने वाले ये बंदर घरों में घुसकर सामान नष्ट करते हैं और राहगीरों पर हमला कर घायल कर देते हैं। 100 से अधिक लोग बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं। लोगों ने कई बार नगर पालिका से शिकायत की थी। इसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई। नगर पालिका के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए बंदरों को आबादी क्षेत्र से दूर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रधान रिंपी कुमारी ने बताया कि बंदरों को पकड़ने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का कार्य प्रशिक्षित और अनुभवी एजेंसियों से कराया जाएगा। पूर्व पार्षद मोहन सिंह, मास्टर कृष्ण सिंह, डॉ. अजीत, केशव, कपिल कुमार और रवि यादव ने कहा कि अभियान नियमित चलना चाहिए। तभी नगर को बंदरों के आतंक से स्थाई राहत मिल सकेगी।
शहरवासियों ने बताया कि आर्य समाज मंदिर क्षेत्र और बस स्टैंड के पीछे बंदरों का बड़ा झुंड लगातार उत्पात मचा रहा है। बंदर छतों पर रखी टंकियों, पौधों और बिजली के तारों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे नागरिकों की सुरक्षा को गंभीर खतरा बना हुआ है।

- वर्जन:
बंदरों को पकड़ने के लिए नगर पालिका की तरफ से टेंडर जारी कर दिया गया है। प्रक्रिया पूरी होते ही बंदरों को पकड़ने का कार्य शुरू किया जाएगा।- दिनेश यादव, एमई, नगर पालिका कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें