फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बंदरों के राहत मिलने की जगी उम्मीद, टेंडर प्रक्रिया की शुरू

विज्ञापन
फोटो नंबर-10शहर में बंदरों के आंतक को लेकर डीएमसी व चेयरपर्सन के साथ बैठक करते पार्षद। स्रोत-
विज्ञापन
नारनौल। शहर में बंदरों के बढ़ते उत्पात से लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। इसको लेकर पार्षद नितिन चौधरी ने बीते दिन नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी और नगर आयुक्त रणबीर सिंह से मुलाकात की थी।
विज्ञापन

नप चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने नगर आयुक्त को अवगत कराया कि बंदरों की समस्या पूर शहर में है लेकिन सब्जी मंडी क्षेत्र और आजाद चौक के आसपास समस्या ज्यादा है। स्थानीय लोग छतों पर जाने से डरने लगे हैं। कई लोग घायल भी हो चुके हैं। पांच अक्तूबर को मालवीय नगर में एक बच्चे पर बंदरों ने हमला कर दिया था। पैर व सिर पर पर काट लिया था।
29 जुलाई को रावका मोहल्ला में बंदरों के हमले से महिला छत से नीचे गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पार्षद नितिन चौधरी ने परिषद को कई बार चेताने के बावजूद टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं की थी। उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। इस पर नगर आयुक्त ने एक्सईएन और जेई को बंदरों को पकड़ने की टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें