नारनौल। हवा के चलने से बुधवार को लोगों को स्मॉग से थोड़ी राहत मिली। बुधवार को मंगलवार की अपेक्षा मौसम साफ रहा। इससे लोगों को राहत मिली। दूसरी ओर तीन दिन बाद प्रदूषण मापक यंत्र ठीक हो गया। बुधवार की शाम छह बजे शहर का औसत एक्यूआई 327 रहा।
बता दें कि प्रदेश में धूल-धुएं (स्मॉग) का कहर कुछ दिनों से जारी है। नारनौल में इसका असर दो दिन से देखने को मिला। बुधवार को हवा के चलने कुछ मौसम कुछ साफ हुआ। इससे लोगों को स्मॉग से कुछ राहत मिली। इसके बाद भी शहर में एक्यूआई का स्तर 300 से पार रहा। यदि अभी भी हवा बहुत खराब स्तर की है। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। डॉक्टरों का कहना हैं कि दीपावली तक मौसम में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। बेहतर होगा कि लोग मास्क लगाकर रहे। इससे स्मॉग और कोरोना से बचने में मदद मिलेगी। क्षेत्रीय प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी कुलबीर सिंह ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले के निर्माण कार्यों पर नजर रखी जा रही है। अभी क्रशर बंद करने का आदेश नहीं है। दूसरी ओर तीन दिन से बंद प्रदूषण मापक मशीन बुधवार की सुबह से ठीक हो गई। इसे लेकर अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की। बुधवार को नारनौल शहर भी हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। पीएम 2.5 का स्तर शाम को छह बजे औसत एक्यूआई 327 रहा। ऐसे में सांस के मरीजों को सावधानी बरतने की जरूरत है।