फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को राहत, तीन प्रमुख ट्रेनों में बढ़ाए अतिरिक्त डिब्बे

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। बीकानेर, सीकर, जोधपुर और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। ग्रीष्मावकाश के दौरान बढ़ी हुई यात्री भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने तीन जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के अतिरिक्त डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 2 जून से 30 जून व दिल्ली सराय से 5 जून से 3 जुलाई तक एक थर्ड एसी, एक द्वितीय शयनयान और एक साधारण श्रेणी का अतिरिक्त डिब्बा लगाया जाएगा।
इसी प्रकार दिल्ली सराय-सीकर-दिल्ली सराय रेलसेवा में 3 जून से 3 जुलाई तक व दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा में निर्धारित अवधि के दौरान एक थर्ड एसी, एक द्वितीय शयनयान और एक साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी तथा गर्मी की छुट्टियों में यात्रा के दौरान भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें