फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 'संघर्ष के प्रतीक बाबा साहब' का विमोचन

Mon, 23 Jun 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-20कार्यक्रम के दौरान पुस्तक का विमोचन करते अति​थि। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। परिवर्तनकारी साहित्य मंच ने रविवार को आंबेडकर भवन में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया। जिसमें कवि सुंदरलाल उत्सुक की नव प्रकाशित नौवीं कृति ''''संघर्ष के प्रतीक बाबा साहब'''' का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान रहे, जबकि महिला कॉलेज अटेली के प्राचार्य डॉ. प्रवीण यादव, प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता बिरदी चंद गोठवाल और राष्ट्रीय खेल पदक विजेता बाबूलाल चोरेड विशिष्ट अतिथि रहे। इस पुस्तक की सम्यक समीक्षा मंच के अध्यक्ष डॉ. शिवताज सिंह ताज ने प्रस्तुत करते हुए कहा कि जिले के गांव गणियार के रहने वाले कवि सुंदरलाल उत्सुक अब तक सामाजिक, तार्किक, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से संबंधित नौ पुस्तकें लिख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें