फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एसआईआर फॉर्म में रिश्तेदार कॉलम बना उलझन

विज्ञापन
फोटो संख्या:59- शहर के वार्ड नंबर नौ के बूथ नंबर 127 पर मतदाताओं के फॉर्म भरवाते पार्षद व  बीएल
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। एसआईआर के तहत भरे जा रहे मतदाता सूची फॉर्म में रिश्तेदार वाले कॉलम को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। यह कॉलम किस रिश्तेदार पिता, पति, माता या अन्य परिजन का नाम दर्ज करने के लिए है, इसको लेकर स्पष्ट जानकारी न होने से मतदाता परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोग इस कॉलम को समझ नहीं पा रहे हैं। कई मतदाता फॉर्म भरते समय यहां पहुंचकर रुक जा रहे हैं जबकि कुछ लोग इसे खाली छोड़ दे रहे हैं। कम पढ़े-लिखे और बुजुर्ग मतदाताओं को ज्यादा दिक्कत हो रही है जिससे वे बीएलओ से लगातार जानकारी ले रहे हैं।
वार्ड-9 के पार्षद देवेंद्र सैनी उर्फ सोनू ने बताया कि बूथ-127 पर 61 फॉर्म ऑनलाइन किए जा चुके हैं और आने वाले मतदाताओं को पूरी जानकारी दी जा रही है ताकि कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

बीएलओ विक्रम, मुकेश और विनोद ने बताया कि सबसे ज्यादा सवाल इसी कॉलम को लेकर आ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कॉलम में 2002 की मतदाता सूची के अनुसार उसी रिश्तेदार का नाम भरना है जो उस समय रिकॉर्ड में दर्ज था चाहे वह पिता हो या पति।
अधिकारियों ने अपील की है कि मतदाता फॉर्म सावधानी से भरें और किसी भी त्रुटि से बचें। किसी भी समस्या की स्थिति में लोग अपने बीएलओ या संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें