फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एसआईआर कार्य की समीक्षा, उड़नदस्ता ने गांव-गांव जाकर किया निरीक्षण

विज्ञापन
फोटो संख्या:71- राजकीय प्राथमिक पाठशाला में मतदाताओं को जानकारी देते बीएलओ--स्रोत- विभाग
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी व एसडीएम योगेश सैनी के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम की ओर से जिले के विभिन्न गांवों एवं बूथों का दौरा कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रत्येक बूथ की प्रगति की जानकारी ली और कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस निरीक्षण अभियान के दौरान टीम ने महेंद्रगढ़ शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक बूथों का दौरा किया। इनमें खुडाना, बसई, सतनाली, श्यामपुरा, पथरवा, नगला, जवाहर नगर, सुरेती, पिलानिया, बलाना सहित अन्य गांवों के बूथ शामिल रहे। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से कार्य की प्रगति रिपोर्ट ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार अजय कुमार सैनी, नायब तहसीलदार बिजेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा झाड़ली, दीपक शर्मा, हरीश रोहिल्ला सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। टीम ने सभी बूथों पर जाकर एसआईआर कार्य की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित समय से पहले कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें