फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 15 दिन बाद नियमित पेयजल आपूर्ति की उम्मीद

विज्ञापन
फोटो संख्या:59- बाबा भैंया लाइब्रेरी में कार्यक्रम को संबोधित करते डॉ. कर्मवीर रामबास ---स्रोत-
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति अगले 15 दिनों में शुरू किए जाने की तैयारी की जा रही है। शुक्रवार को नहरी पानी पहुंच चुका है लेकिन जलापूर्ति से जुड़े टैंकों को पूरी तरह भरने में समय लगेगा। फिलहाल शहरवासियों को राशनिंग व्यवस्था के तहत ही पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


वर्तमान में शहर में राशनिंग के आधार पर ही पानी की आपूर्ति की जा रही है। कई इलाकों में एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है। वहीं कुछ जगह चार दिनों से पानी नहीं पहुंचा है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समय शहर में गांव देवास स्थित जलघर से पेयजल आपूर्ति की जाती है। नहरी पानी पर आधारित देवास जलघर में 85 लाख लीटर पानी की क्षमता के चार टैंक बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें