महेंद्रगढ़। शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति अगले 15 दिनों में शुरू किए जाने की तैयारी की जा रही है। शुक्रवार को नहरी पानी पहुंच चुका है लेकिन जलापूर्ति से जुड़े टैंकों को पूरी तरह भरने में समय लगेगा। फिलहाल शहरवासियों को राशनिंग व्यवस्था के तहत ही पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
वर्तमान में शहर में राशनिंग के आधार पर ही पानी की आपूर्ति की जा रही है। कई इलाकों में एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है। वहीं कुछ जगह चार दिनों से पानी नहीं पहुंचा है जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस समय शहर में गांव देवास स्थित जलघर से पेयजल आपूर्ति की जाती है। नहरी पानी पर आधारित देवास जलघर में 85 लाख लीटर पानी की क्षमता के चार टैंक बने हुए हैं।
भूमिगत पाइप लाइन के सहारे बूस्टिंग स्टेशन से शहर के विभिन्न हिस्सों में पेयजल का लाइनों से वितरण किया जाता है। शहर की 50 हजार की आबादी को प्रतिदिन प्रति व्यक्ति के हिसाब से 6.45 लाख लीटर पानी की आपूर्ति करनी होती है। इसके बाद पानी की राशनिंग शुरू कर दी जाती है।
बॉक्स
मोहल्ले में पहले से ही एक दिन छोड़कर एक दिन पानी आ रहा था लेकिन अब चार दिन से पानी नहीं आया है। पानी नहीं आने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोनू, मोहल्ला बास
बॉक्स
विभाग की ओर से एक दिन छोड़कर एक दिन पानी की सप्लाई होती है। वह भी गंदा पानी आ रहा है। उन्हें निजी टैंकरों से महंगे दामों पर पानी खरीदना पड़ रहा है। विभाग की ओर से जब तक नियमित रूप से पानी सप्लाई नहीं हो जाती। तब तक साफ पानी सप्लाई की जाए।-मनीष राजपूत, मोहल्ला सैनीपुरा
वर्जन:
शुक्रवार से नहर में पानी आ गया है। देवास जलघर में टैंकों को भरने में समय लगेगा। जब तक टैंक नहीं भर जाते तब तक शहर में राशनिंग के आधार पर सप्लाई की जाएगी। फरवरी में शहरवासियों को नियमित रूप से पानी की सप्लाई की जाएगी।
-जीयाराम, एसडीओ, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, महेंद्रगढ़
फोटो संख्या:65- देवास जलघर में टैंक नंबर दो में पानी---संवाद