फोटो संख्या:51- जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना में जागरूक शि
कनीना। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. विश्वेश्वर शर्मा खंड शिक्षा अधिकारी कनीना रहे। मुख्य वक्ता के रूप में टेकचंद यादव डिविजनल कमांडर रहे।
डॉ. विश्वेश्वर शर्मा ने उन्होंने आश्वासन दिया है कि जूनियर जेआरसी टीम तैयार करके प्रत्येक बच्चे का रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द निजी स्कूल के बच्चों को भी ट्रेनिंग दी जा सके। टेकचंद यादव ने कहा कि जल्द ही निजी स्कूलों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।
इसके बाद ट्रेनिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस अवसर पर चेयरमैन हरीश भारद्वाज, प्राचार्य कृष्ण कुमार यादव, सतपाल तंवर ,नरेंद्र यादव, ओम प्रकाश शर्मा, सुनील कुमार, विजय सिंह यादव, नरेश कुमार, विक्रम सिंह, महेंद्र सिंह, संजय कुमार मौजूद रहे।