फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: केंद्रीय विश्वविद्यालय में चार वर्षीय बीए बीएड पाठ्यक्रम में पंजीकरण अब 25 तक

Thu, 20 Jul 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) के शिक्षक शिक्षा विभाग में उपलब्ध चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए, बीएड पाठ्यक्रम में अब 25 जुलाई तक पंजीकरण कराया जा सकता है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 19 जुलाई से बढ़ाकर 25 जुलाई कर दी गई है।
विज्ञापन

आवेदक नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) 2023 के अंतर्गत इस कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने के बाद कहा कि अवश्य ही इस राहत का लाभ आवेदन के इच्छुक विद्यार्थी उठायेंगे। शिक्षक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सारिका शर्मा ने बताया कि बीए, बीएड पाठ्यक्रम के अतंर्गत आगामी शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कुल 50 सीटें उपलब्ध हैं जिसमें दाखिल के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास निर्धारित है। इस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए अब 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को आवेदन करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी हो तो विश्वविद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग में आकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन आवेदन व दाखिले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक https://ncet.samarth.ac.in/ पर लॉगइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें