महेंद्रगढ़। बिजली निगम की ओर से शहर में लग रहे लोहे खंभों को हटवाने का काम शुरू कर दिया है। पहले चरण में 11 खंभे हटवाए जाएंगे। धीरे-धीरे शहर के सभी लोहे के खंभे हटवाए जाएंगे ताकि मानसून के दौरान खंभाें में करंट आने से कोई हादसा न हो जाए। अमर उजाला ने यह मसाचार 27 जून को न्यूज पेपर में प्रकाशित की थी। उस खबर के बाद विभाग ने शहर में लगे लोहे के खंभों को हटवाना शुरू कर दिया।
बता दें कि शहर के विभिन्न गली मोहल्लों में लोहे के खंभे लगे हुए हैं। लगभग पांच साल पहले सरकार ने लोहे के खंभों को हटाकर सीमेंट के खंभे लगाने के आदेश दिए थे। उस समय बहुत से खंभों को हटाकर सीमेंट के लगा दिए थे लेकिन बावजूद इसके मोहल्ला मसानी चौक, सिनेमा रोड, मोहल्ला बास, 11 हट्टा बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर लोहे के खंभे लगे हुए थे। पांच छह सालों से इन खंभों को बदला नहीं गया। अमर उजाला ने 27 जून का यह समाचार माई सिटी के पेज नंबर तीन प्रकाशित की थी। उसके बाद बिजली निगम हरकत में आ गया था। बिजली निगम की ओर से मोहल्ला बास, मोहल्ला तिवाड़ियान, सैनीपुरा आदि स्थानों से एक-एक दो खंभे हटा दिए गए हैं। पहले फेज में 11 लोहे के खंभे हटाए जाएंगे, उसके बाद धीरे-धीरे शहर के लोहे के खंभे हटाए जाएंगे।
वर्जन
प्रदेश सरकार ने लोहे के खंभों को हटाने आदेश दिए हुए तथा इस समय बारिश का मौसम भी है जिसके कारण करंट न लग जाए। इसको लेकर शहर में लगे लोहे के खंभों को हटवाया जा रहा है।
-जितेंद्र, जेई, बिजली निगम, महेंद्रगढ़।