फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस जमा नहीं कराई तो रद्द होगा वाहनों का पंजीकरण

Fri, 05 May 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। एसडीएम विक्रम आईएएस ने कहा कि जिन 70 लोगों के वाहनों के रजिस्ट्रेशन में फीस की कमी आडिट ऑबजेक्शन में दर्शाई गई है वे तुरंत फीस जमा करवा दें। ऐसा नहीं करने पर वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने के साथ-साथ आडिट की राशि की वसूली भू-राजस्व घोषित करवाकर की जाएगी। उन्होंने यह चेतावनी आज अपने कार्यालय में वाहनों के मालिकों को आगाह करते हुए दी।
विज्ञापन


एसडीएम विक्रम ने कहा कि वर्ष 2013-14 में रजिस्टर किए गए वाहनों की आडिट की गई। इसमें 70 वाहन मालिकों द्वारा जमा करवाई गई रजिस्ट्रेशन फीस में कमी मिली जिनको रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी महेंद्रगढ़ द्वारा नोटिस जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे नोटिस प्राप्त वाहन मालिक तुरंत फीस जमा करवा दें अन्यथा वाहनों का पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा तथा भू-राजस्व के माध्यम से वसूली की जाएगी।

इस अवसर पर रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी एवं एसडीएम विक्रम ने सभी प्रकार के वाहन चालकों को आगाह करते हुए कहा कि वे यातायात नियमों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन करें, क्योंकि जीवन अनमोल है। सड़क पर वाहन चलाते समय की गई लापरवाही ड्राइवर तथा अन्य लोगों की आकस्मिक मौत का कारण बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें