फोटो संख्या:61 शहर के स्टेट हाईवे पर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगातीं पूर्ण प्रभा व पुलिस कर्मचारी।
महेंद्रगढ़। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को शहर के विभिन्न मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस ने 00 से अधिक वाहनों पर वाहनों के रिफ्लेक्टर लगाए व वाहन चालकों को जागरूक भी किया।
हिंदुस्तान स्काउट्स गाइड्स हरियाणा के सचिव राजेश शर्मा झाड़ली ने बताया कि जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार के दिशा निर्देश अनुसार व एसडीएम कनिका गोयल मार्गदर्शन में पूर्व प्राचार्या प्रो. डॉ. पूर्ण प्रभा, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी उप मंडल कोऑर्डिनेटर व मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल टीम के की ओर से एक से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली हादसों में कमी लाना है जिसे जागरूकता, सख्त प्रवर्तन, इंजीनियरिंग सुधार तथा सुदृढ़ आपातकालीन प्रतिक्रिया के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा।
प्रो. पूर्ण प्रभा ने लोडिंग वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए और परिवहन संचालक, नागरिक समाज संगठन ड्राइवरों, पैदल यात्रियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। ताकि सड़क सुरक्षा को लेकर समाज के हर वर्ग में जागरूकता लाई जा सके।
इस अवसर पर दीपक शर्मा, कांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल राजीव कुमार, संदीप कुमार, श्याम शर्मा झाड़ली, निखिल शर्मा झाड़ली, प्रवीण सैनी सहित महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं का पूर्ण सहयोग रहा।