फोटो 07 गोशाला में गो पूजन करते श्रद्धालु। संस्था
नारनौल। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव धर्मपाल शर्मा ने पिता रामनिवास जोशी की पुण्य तिथि के अवसर पर अनाथ गोशाला निजामपुर रोड़ में गो पूजन कर सवामनी का आयोजन किया। सर्वप्रथम पंडित पुरषोतम कौशिक ने विधी विधान से गो पूजन करवाया। इसके उपरांत गोशाल मे गायों के लिए हरे चारे की सवामनी लगाई। इस अवसर पर पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि स्वर्गीय रामनिवास जोशी कर्मयोगी थे। संवाद