फोटो 10नारनौल में वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाते यातायात प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मी।स्रोत प्रवक्त
नारनौल। सर्दी के मौसम में कोहरे और धुंध के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विशेष सड़क सुरक्षा व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। दूसरी तरफ नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी कर रही है।
यातायात पुलिस ने एक सप्ताह में तत्परता दिखाते हुए 400 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए हैं ताकि अंधेरे में वाहन दूर से ही दिखाई दे सकें। सड़क सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक सप्ताह में 605 से अधिक वाहनों के चालान काटे हैं।
यातायात पुलिस ने सभी नागरिकों से विशेष अपील की है कि वे धुंध के दौरान अपनी गाड़ियों की गति धीमी रखें और फॉग लाइट्स का उपयोग करें। साथ ही, सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यह सख्त हिदायत दी गई है कि चालक नशे की हालत में वाहन बिल्कुल न चलाएं, तेज गति से बचें, हेड लाइट्स को लो बीम पर रखें और गलत दिशा या गलत लेन में वाहन चलाकर अपनी व दूसरों की जान जोखिम में न डालें।