नारनौल। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से निरंतर सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत एक दिसंबर से 23 दिसंबर तक कुल 3105 वाहनों के चालान काटे गए हैं। वहीं कोहरे से बचाव के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं।
इन चालानों में मुख्य रूप से बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, ड्रंक एन ड्राइव, गलत दिशा में ड्राइविंग और लेन ड्राइविंग के उल्लंघन जैसे मामले शामिल हैं। पुलिस का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि चालकों को अपनी और दूसरों की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाना है।
चालान काटने की कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस प्रशासन ने कोहरे और धुंध को देखते हुए दुर्घटनाओं से बचाव के लिए एक सकारात्मक पहल भी की हुई है। पुलिस की विभिन्न टीमें सड़कों पर चलने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली, ऑटो और अन्य वाहनों पर निशुल्क रिफ्लेक्टर टेप लगा रही हैं।
सर्दी के मौसम में अक्सर दृश्यता कम होने के कारण बिना रिफ्लेक्टर वाले वाहन हादसों का कारण बनते हैं जिसे रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।