फोटो संख्या:68- राव तुलाराम चौक पर गाड़ियों के रिफ्लेक्टर लगाती पुलिस--स्रोत- पुलिस
महेंद्रगढ़। सेवा पखवाड़ा के तहत यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत यातायात पुलिस ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाने का काम किया।
यातायात पुलिस ने राव तुलाराम चौक पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप चिपकाए गए। उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए निर्देश दिए। सभी वाहन चालक यातायात नियमों की पालना करें और दूसरों को भी यातायात नियमों की पालना करने हेतु प्रेरित करें।
यातायात निरीक्षक अनिल कुमार ने अपनी टीम के साथ वाहनों पर रिफलेक्टर टेप लगाने का अभियान चलाया। वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि रात में हॉर्न के साथ डीपर का प्रयोग करे। इसके बाद ही ओवर टेक करें, ताकि हादसे से बचा जा सके। यातायात पुलिस टीम ने सड़क से गुजर रहे वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए।
चालकों से शराब पीकर किसी भी प्रकार का वाहन न चलाने के लिए आह्वान किया, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने। तेज गति से वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन ना चलाने के बारे में जागरूक किया।