फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सरकार चुनने को उड़ा गुलाल

Mon, 23 May 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
जीत पर खुशी जताते समर्थक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर  परिषद के लिए हुए 25 वार्डों का चुनाव परिणाम चुनाव खत्म होने के बाद शाम  पांच बजे घोषित कर दिया गया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही जहां जीतने वाले  उम्मीदवारों में जश्न का माहौल रहा। वहीं हारने वाले उम्मीदवार अपने-अपने  घरों को लौट गए। जीतने वाले उम्मीदवारों ने अपने-अपने वार्ड में जीत का  जोरदार जश्न मनाया। जिसके कारण पूरे शहर में ढोल नगाड़ों तथा डीजे की आवाज  सुनाई दे रही थी।
विज्ञापन


रविवार को नारनौल नगर परिषद के 25 वार्डों के चुनाव  हुए। सुबह सात बजे से पांच बजे तक हुए चुनावों के बाद परिणाम घोषित कर दिए  गए। शाम को साढ़े पांच बजे के बाद चुनाव परिणाम आने लगे। कई छोटे वार्डों  के परिणाम जल्द आ गए थे, जबकि बड़े वार्डों के परिणाम देर से आए। देर शाम  को आए परिणामों के बाद विजेता उम्मीदवारों ने धूमधाम से विजय जुलूस निकाला।  विभिन्न उम्मीदवारों के समर्थकों ने रंग गुलाल व ढोल बाजे तथा डीजे की धुन  पर नाचते गाते खुशियां मनाई।
विज्ञापन

--ये रहे विजेता----

1 कृष्ण लाल
2 भारती सैनी
3 मोहन लाल
4 कृष्ण कुमार
5 सुशीला सैनी
6 गीता कुमारी
7 सचिन बंसल
8 प्रमोद तरेडिया
9 कोमल देवी
10 हरीश कुमार
11 कविता देवी
12 मनोज कुमार
13 रिंकी
14 रजनी देवी
15 संगीता शर्मा
16 राजेंद्र उर्फ बिल्लू
17 मीना सोनी
18 केशव संघी
19 पंकुश अग्रवाल
20 पवन सैनी
21 दिनेश सैनी
22 मनोज जांगड़ा
23 शशीबाला
24 सुरेंद्र लेफ्टी
25 कपिल यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें