फोटो 21राजकीय महाविद्यालय में रेडक्रॉस दिवस मनाते छात्र व प्रोफेसर।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। विश्व रेडक्राॅस दिवस पर राजकीय महाविद्यालय में प्रश्नोत्तरी और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर ने कहा कि विश्व रेडक्रास दिवस मनाकर, व्यक्ति मानवीय सहायता प्रदान करने और दुनिया भर में मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
रेडक्रॉस प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी प्रो. डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि इस दिवस पर डॉ. राधा कृष्णन अध्यापक ग्रुप तमिलनाडु के सौजन्य से एक आनलाइन राज्यस्तरीय प्रश्नोत्तरी और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसमें सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. विजय दीप गौड़ ने बताया कि संकट, युद्ध, प्राकृतिक आपदा जैसी विषम परिस्थितियों में निस्वार्थ भाव से मानव सेवा करने वाली संस्था रेडक्रॉस के स्थापना दिवस पर हमें भी मानवीय मूल्यों और सेवा व कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।