संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी के महासचिव नियुक्त किए गए महेश जोशी का प्राचीनतम मंदिर मोदाश्रम में नागरिक अभिनंदन किया गया। मोदाश्रम के प्रधान सुधीर दीवान ने पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया।
इस दौरान सुधीर दीवान और अमित मिश्रा ने कहा कि महेश जोशी का जीवन सदैव समाज को समर्पित रहा है। विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप ने महेश जोशी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इनको यह जिम्मेदारी और सम्मान मिलना शहर के लिए गौरव की बात है। महेश जोशी ने कहा कि उसे संगठन ने यह जिम्मेदारी प्रदेश के गरीब और असहाय लोगों की सेवा करने के लिए दी है। इस जिम्मेदारी को मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
संगठन ने जो उस पर विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर प्रमोद शास्त्री, विक्रम कोका, सुरेश वर्मा, सुनील यादव, कृष्ण चेयरमैन, ओमप्रकाश टांक, रविदत्त तिवारी, सुरेश शर्मा, राजेश सैनी पार्षद, राजेश दीवान, सूर्यप्रकाश कौशिक, महावीर भंडोरिया, कुलदीप शर्मा, नरेश जोशी मौजूद रहे।