सीहमा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीहमा में पिछले दो माह से आरबीएस स्ट्रिप नहीं होने के कारण शुगर की जांच करवाने आए मरीजों को निजी लैब में टेस्ट करवाने को मजबूर होना पड़ रहा है। यहां प्रतिदिन कीरब 20 मरीज जांच करवाने के लिए आते हैं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीहमा के प्रभारी का दावा है कि अगले सप्ताह तक आरबीएस स्ट्रिप आ जाएगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीहमा में कुल 28 गांव आते हैं। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि शुगर की जांच नही होने से मरीजों को निजी लैब में जांच करवानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि लैब संचालक प्रति मरीज 50 रुपये तक फीस वसूलते हैं। क्षेत्र में कई मरीज तो ऐसे हैं, जिनकी शुगर जांच प्रतिदिन होती है।
हमारे पास बजट आ गया है। जल्द ही सामान की खरीद करेंगे। हमारे पास अकाउंटेंट जनवरी से नहीं था अभी हमें दिया है। अगले हफ्ते से वह आएगा। इससे जल्द ही शुगर जांच स्वास्थ्य केंद्र में शुरू हो जाएगी।
डॉ. प्रतीक, प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीहमा।