कनीना। कनीना क्षेत्र में हथकढ़ी (कच्ची) शराब निकाल कर बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने गांव बवाना से दो–दो लीटर की दो बोतल शराब बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि थाना सदर कनीना की पुलिस टीम गश्त के दौरान बवाना बस अड्डा पर मौजूद थी। सूचना मिली कि राजेंद्र उर्फ पप्पू निवासी बवाना अपने मकान के साथ खाली प्लॉट में अवैध हथकढ़ी (कच्ची शराब) निकाल कर बेच रहा है। जांच करने पर दो–दो लीटर की दो बोतलों में हथकढ़ी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर शराब को जब्त कर लिया गया है।