नारनौल। ओपन शेल्टर होम पटीकरा के तत्वावधान में अक्षर ज्ञान ले रहे बच्चों ने मंगलवार को रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई। इस अवसर पर स्लम जागृति समिति के प्रधान भागीरथ मलखनगवाल ने बताया कि हर साल इस दिन झांसी की रानी की वीरता को याद किया जाता है।
स्कूल के दिनों से ही बच्चे-बच्चे को रानी लक्ष्मीबाई की जीवनी या शौर्य गाथा सुनाई जाने लगती है। इस अवसर पर बच्चों ने कविताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुतियां दीं। जिसमें समिति की तरफ से पारितोषिक दिया गया। सभी बच्चों को स्टेशनरी देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया गया। इस मौके पर शुभम, शशि शर्मा, निशा कुमारी व शकुंतला देवी आदि मौजूद रहे। संवाद