फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जो पार्टी क्षत्राणियों का सम्मान नहीं करती, उसका विरोध करेगा राजपूत समाज

Wed, 22 May 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या: 51 गांव खेड़ी तलवाना के महापंचायत मौजूद राजपूत समाज के लोग---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/कनीना। उपमंडल के गांव खेड़ी-तलवाना में मंगलवार को राजपूत समाज की महापंचायत हुई। महापंचायत में निर्णय लिया गया कि जो पार्टी क्षत्राणियों का सम्मान नहीं करती, उसका राजपूत समाज विरोध करेगा। महापंचायत में जिलेभर के राजपूत समाज से 200 से अधिक लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

राजस्थान से आए महीपाल सिंह मकराना ने कहा कि गुजरात में भाजपा सांसद उम्मीदवार पुरुषोत्तम रूपाला ने क्षत्राणियों पर अभद्र टिप्पणी की थी। राजपूत समाज ने रूपाल को टिकट न देने की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक उसका टिकट नहीं कटा है, वह चुनाव प्रचार कर रहा है। भारतीय राजपूत ने एकजुट होकर बात रखी थी कि जो पार्टी राजपूत समाज का सम्मान नहीं करती, उसका विरोध करेंगे। समाज की अनदेखी करने वाली पार्टियों को चुनावों में मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
राजपूत नेता ठाकुर पूर्ण सिंह ने कहा कि सात अप्रैल को पहली बार राजपूत समाज की महापंचायत सहारनपुर में हुई थी। 19 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव था। हमारी महिलाओं पर और हमारे समाज के इतिहास के साथ छेड़छाड़ की जा रही है, ये बर्दाश्त के बाहर है। राजपूत समाज ने सम्मान न देने वाली पार्टी के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

10 सीटों पर 20 लाख राजपूत वोटर
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने कहा की हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर करीब 20 लाख राजपूत समाज के वोट हैं। राजपूत समाज एकता व एकजुटता के लिए जाना जाता है। जब से हरियाणा बना है, तब से लेकर आज तक राजपूत समाज का कोई भी व्यक्ति न तो राज्यसभा और न ही विधानसभा में भेजा गया है। साथ ही हमारे इतिहास के साथ छेड़छाड़ कि जा रही है, जिसे राजपूत समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। राजपूत एक ही समाज ऐसा समाज है, जिसने एक पार्टी को सत्ता में लाने का संकल्प पूरा किया था। उसके बावजूद इस पार्टी के नेता और शीर्ष नेतृत्व राजपूत समाज की उपेक्षा कर रहे हैं। यह राजपूत समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा और हम ऐसी पार्टी का बहिष्कार करते हैं।
महापंचायत में ये रहे मौजूद
एडवोकेट मनदीप खेड़ी, विनोद राणा, रामनिवास बंसल, ठाकुर राहुल तंवर, मोनू तंवर, संजय सिंह, दिनेश तंवर, सतेंद्र शेखावत, पवन सरपंच भोजावास, रमेश चौहान इसराना, सत्येंद्र मास्टर सतनाली, सवाई सिंह राठौड़ अधिवक्ता, अनमोल तंवर सहित अनेक को राजपूत समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें