फोटो 05 नवयुक्त जिला अध्यक्ष राजन का पगड़ी पहना कर स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
सिहमा। खंड निवासी राजन के अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) का जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर शुक्रवार को गांव में उनका स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
ग्रामीणों ने राजन की नियुक्ति को गांव और क्षेत्र के लिए सम्मान की बात बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की पहचान मजबूत होगी। इस दौरान उन्होंने केकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा सांसद डॉ. उदित राज, हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार, प्रदेश प्रभारी सीपी सोनी तथा नरेश मलिक का आभार व्यक्त किया।
राजन ने कहा कि वे संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते हुए कामगारों के हितों के लिए निरंतर कार्य करेंगे।