फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रायपुर पाटन बांध ओवरफ्लो, नांगल चौधरी में अलर्ट

Sun, 07 Sep 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-18कृष्णावती नदी व आसपास के क्षेत्र का दौरा करते एसडीएम उदय सिंह। स्रोत-प्रशासन - फोटो : परिवार
विज्ञापन
नारनौल/नांगल चौधरी। राजस्थान के पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से रायपुर पाटन बांध ओवरफ्लो हो गया है। इससे शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे से बांध के ऊपर से पानी बह रहा है। इससे नांगल चौधरी के ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

पानी रायपुर बांध से निकलकर कृष्णावती नाले में पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बांध का पानी गांव धांधेला होता हुआ गांव छाजा के नांगल तक पहुंच गया है। पानी का बहाव जारी रहा तो कल रात तक पानी कृष्णावती नदी नांगल चौधरी तक पहुंच सकता है। यदि ऐसा हुआ तो करीब बीस साल के बाद ऐसा होगा जब नदी में पानी पहुंचेगा।
यदि नदी में पानी आता है तो कई गांवों की फसल डूब सकती है। प्रशासन ने हालात पर नजर रखने के लिए टीमों को सतर्क कर दिया है। अधिकारियों ने नदी-नालों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। जोरदार बरसात होने से पहाड़ों में से अधिक पानी आने से करीब 8 साल बाद पाटन रायपुर बांध में पानी भर गया है। जो करीब 15 फीट गहरा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह पानी फिलहाल नांगल चौधरी के पास गांव छाजा के नांगल तक पहुंच चुका है। यदि यही स्थिति बनी रही तो रविवार तक यह पानी नांगल चौधरी तक पहुंच सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब सात साल पहले बांध ओवरफ्लो हुआ था जबकि लगभग बीस साल बाद पानी के नांगल चौधरी तक पहुंचने की आशंका बनी है। स्थानीय किसानों ने चिंता जताई है कि यदि पानी तेज बहाव के साथ आगे बढ़ा तो दोस्तपुर, दौखेरा, भेडंटी, दिलपुरा, ढ़ाणी ठाकरान, ढ़ाणी त्रियाला आदि गांवों में खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है। वहीं गांवों में जलभराव की स्थिति भी पैदा हो सकती है।
इंसेट



किसी भी आपातस्थिति में तैयार रहने के निर्देश

रायपुर पाटन बांध से आ रहे पानी को लेकर जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ सतर्क है। प्रशासन का मुख्य फोकस कृष्णावती नदी के प्रवाह को लेकर है।



एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह की अगुवाई में रविवार को अधिकारियों की टीम ने कृष्णावती नदी के आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया। स्थिति का जायजा लिया। इस टीम में सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप नाशिर और बीडीपीओ नवदीप सिंह सहित कई अन्य अधिकारी भी शामिल थे। अधिकारियों ने नदी के किनारे लगे गांवों में जाकर सरपंचों से बात की। उन्हें किसी भी आपातस्थिति में तैयार रहने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि रायपुर पाटन बांध से वर्तमान में लगभग 1100 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। एसडीएम उदय सिंह ने बताया कि फिलहाल घबराने की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें