अंधड़ और बारिश से निगम को नुकसान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शनिवार की शाम आए तेज तूफान और बारिश की वजह से निजामपुर 33 केवी पावर हाउस सबस्टेशन के तहत 33 पोल और 3 ट्रांसफार्मर गिर गए। जिसकी वजह से 9 फीडरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली आपूर्ति रविवार दिनभर भी शुरू नहीं हो पाई थी। कर्मचारी मरम्मत में लगे हुए थे।
शनिवार शाम को आए अंधड़ के कारण निजामपुर 33 केवी बिजली सब स्टेशन के दो ट्रांसफार्मर धानौता के एक बुस्टिंग स्टेशन, गांव की बिजली सप्लाई और छिलरो गांव का ट्रांसफार्मर गिर गया। वहीं 33 पोल सभी अलग-अलग जगहों पर गिर गए। इसके बाद बिजली विभाग अपने साधनों द्वारा विभाग के जेई वेदप्रकाश अपने स्टाफ के साथ सभी फीडरों की बिजली सप्लाई चालू करने में जुट गए। तूफान से बिजली विभाग के करीब चार लाख रुपये का नुकसान हो गया। सबसे पहले उन फीडरों की बिजली चालू की जाएगी जिन से पानी की सप्लाई की जाती है। उसके बाद घरेलू बिजली सप्लाई उसके बाद कुओं की सप्लाई चालू करवाई जाएगी।