फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नए साल पर बारिश के आसार, तापमान में भी आएगी गिरावट

विज्ञापन
फोटो नंबर- 26नारनौल में ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। बुधवार को तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद भी नारनौल की रात प्रदेश में तीसरे नंबर पर सर्द रही है है। वहीं नए साल पर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बुधवार को शीतलहर के साथ बादलों की आवाजाही रही।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने कुछेक स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। संपूर्ण हरियाणा के पंजाब से सटे उत्तरी हिस्सों में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश जबकि मध्य और पश्चिमी हिस्सों में मध्यम व दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। यानी नया साल का स्वागत बारिश और कपाने वाली ठंड से आगाज होगा। नारनौल का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा एनसीआर दिल्ली में ठिठुरन भरी ठंड से आमजन को रूबरू होना पड़ रहा है। जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन और रात के तापमान क्रमश 17.5 व 4.5 और 19.3 व 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ पर सुबह से शाम तक तेज गति की हवाएं चलने और बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है और दिन व रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं।

अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचे
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शीतलहर के दौरान अत्यधिक ठंड नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। विशेषकर बुजुर्ग, छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं तथा ह्रदय व श्वास संबंधी रोगियों को ज्यादा परेशानी हो सकती है। साथ ही पहले से बीमार लोगों में स्वास्थ्य जोखिम बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचे। आवश्यक हो तो गर्म कपड़े, टोपी, मफलर और दस्ताने पहनकर निकले।
विज्ञापन

बीते 7 दिनों के तापमान पर एक नजर

दिनांक अधिकतम न्यूनतम
24 20.0 5.4
25 20.0 5.0
26 18.0 5.5
27 19.0 5.5
28 20.0 4.5
29 17.5 4.0
30 18.5 3.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें