फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में बारिश, नांगल चौधरी में गिरे ओले

विज्ञापन
फोटो 25नांगल चौधरी में देर शाम बारिश के साथ गिरते ओले।संवाद
विज्ञापन
नारनौल/नांगल चौधरी। शनिवार देर शाम नारनौल में तेज हवा के साथ बारिश हुई जबकि नांगल चौधरी में ओले गिरे। तेज आंधी और बारिश के कारण कुछ समय के लिए जनजीवन प्रभावित रहा लेकिन इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

शाम के समय चली धूलभरी आंधी से दृश्यता कम हो गई। हवा की रफ्तार इतनी तेज रही कि कई स्थानों पर पेड़-पौधे झुक गए। नांगल चौधरी में हुई ओलावृष्टि से तापमान में और गिरावट आई जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, किसानों के लिए यह स्थिति चिंता का कारण भी बन सकती है क्योंकि ओले गिरने से फसलों को नुकसान की आशंका रहती है।
मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण हुआ है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अप्रैल माह के पहले पखवाड़े में 2, 4, 8, 11 और 14 मई के आसपास लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें