बारिश में शहर के मोहल्ला जमालपुर, सैन चौक, पुरानी सराय, मोहल्ला रावका, पार्क गली, नगर परिषद के सामने, मोहिनी गली, पुरानी कचहरी के पास, रेवाड़ी रोड, टीबी अस्पताल के सामने, पुस्तक गली, सलामपुरा, संघीवाड़ा, अनाज मंडी, मुख्य बाजार आदि निचले इलाकों में जलभराव हो गया।
नारनौल और आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार रात से तेज बरसात जारी है। तेज बरसात के कारण शहर में जलभराव हो गया। शहर के मुख्य मार्गों और कॉलोनी में पानी जमा हो गया। नारनौल के मोहल्ला चांदूवाड़ा के पास एक मुख्य रास्ते पर पुरानी हवेली का छज्जा गिर पड़ा। उस दौरान इसके आसपास कोई नहीं था जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
नारनौल नगर परिषद की लापरवाही का ही परिणाम है कि शहर की अनेक जर्जर खंडहर हवेलियों को चिन्हित और नोटिस करने के बाद भी उनको ढहाने की प्रक्रिया नहीं अपनाई जा रही है। कुछ हवेलियां तो भीड़भाड़ वाले मुख्य बाजारों में भी है लेकिन नगर परिषद के अधिकारी उनको ढहाने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
झमाझम बारिश ने एक बार फिर से नगर परिषद प्रशासन के शहर में पानी निकासी के दावों की पोल खोल दी है। इस बारिश में शहर के मोहल्ला जमालपुर, सैन चौक, पुरानी सराय, मोहल्ला रावका, पार्क गली, नगर परिषद के सामने, मोहिनी गली, पुरानी कचहरी के पास, रेवाड़ी रोड, टीबी अस्पताल के सामने, पुस्तक गली, सलामपुरा, संघीवाड़ा, अनाज मंडी, मुख्य बाजार आदि निचले इलाकों में जलभराव हो गया। इसके अलावा शहर के अंडरपास में भी पानी भर गया। जिस कारण लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हुई।