नारनौल। क्षेत्र में पश्चिमी शुष्क हवाओं के चलने से तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई है। वहीं आज बारिश के आसार बने हुए हैं। न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि आगामी दिनों में क्षेत्र में बारिश व आंधी की संभावना बनी हुई है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से क्षेत्र में 14 से 16 मार्च तक बारिश व तेज गति से हवाएं चलेंगी।
मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि मार्च महीने के अंतिम दिनों और अप्रैल महीने की शुरुआत में एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से क्षेत्र में हल्की बारिश और आंधी की गतिविधियां जारी रहेगी।
इससे उत्तर-पश्चिमी भारत,के मैदानी इलाकों में 30-40 किमी/घंटा की गति से हल्की बारिश की संभावना है।