फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 117 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य कैंप का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। श्रीराम सेवा ट्रस्ट एवं ग्राम पंचायत गुजरवास के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुजरवास में हृदय जांच एवं मेडिसिन कैंप का आयोजन किया गया। सरपंच वर्षा रानी एवं समाज सेविका बिमला अग्रवाल ने कहा कि गांव में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में श्रीराम सेवा ट्रस्ट का सराहनीय योगदान रहा है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस यादव ने कहा कि उचित रहन सहन एवं खानपान के अभाव में हृदय रोग के मरीज बढ़ रहे हैं, इसलिए हमें अपने खानपान और जीवन शैली को बदलना होगा। इस दौरान शिविर में 117 मरीजों के रक्तचाप, मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल व हृदय गति की जांच की गई। 23 मरीजों की इसीजी की गई। इनमें से 7 हृदय रोगियों को रेफर किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें